मधुबनी, मई 2 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। कार्यरत नियमित शिक्षक समन्वय समिति के तीसरे जिला सम्मेलन में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निजी सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारिणी सदस्यों और वरीय प्रधानाध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सम्मेलन में सेवानिवृत्त सदस्यों और चयनित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग दोपटा और माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मो . साबिर हुसैन और नवनीत कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने डीआईओएस को दिया ज्ञापन काशी नारायण मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षकों द्वारा उठाए गए सवालों का ...