जामताड़ा, अप्रैल 7 -- मिहिजाम। पूर्व हॉकी खिलाड़ी सह चिरेका कर्मी एरिक लकड़ा हत्याकांड में 28 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से चित्तरंजन शहर में जनाक्रोश तेज हो गया है। रविवार शाम अमलादही बाजार स्थित स्ट्रीट नंबर-24 के मोड़ से चित्तरंजन थाना तक निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने एरिक लकड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 13 अप्रैल तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उसी दिन शाम से चित्तरंजन थाना के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इधर पुलिस का कहना है कि मामले में संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और ...