जामताड़ा, अप्रैल 10 -- मिहिजाम। पूर्व हॉकी खिलाड़ी सह चिरेका कर्मी एरिक लकड़ा हत्याकांड को एक महीना बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शहर में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम को चिरेका ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन के नेतृत्व में अमलादही बाजार स्थित आरआईसी मोड़ से कैंडल मार्च निकाला गया। जो चित्तरंजन थाना पहुंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एरिक लकड़ा हत्याकांड के बाद से अब तक शहर में कई चरणों में विरोध-प्रदर्शन हो चुके हैं। इनमें कैंडल मार्च, सड़क जाम, शोक सभा से आक्रोश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.