एराइज एफए और केआर लीडर्स ने जीते मैच
हल्द्वानी, मई 25 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। फुटबॉल क्लबों के बीच में चल रही लीग का दूसरा चरण हल्द्वानी स्टेडियम में शुरू हो गया है। इसमें कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद प्रदेश की फुटबाल टीम का गठन किया जाएगा।सोमवार को हल्द्वानी स्टेडियम में काठगोदाम एफए व एराइज एफए के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें एराइज एफए की टीम ने 7-1 के स्कोर के साथ बड़ी जीत दर्ज की। इसमें अभिषेक ने तीन, देबोशीष व सिद्धार्थ ने दो-दो गोल दागे। वहीं दूसरा मुकाबला एफसी कुमाऊं व केआर लीडर्स के बीच होना था। केआर लीडर्स की टीम के नहीं पहुंचने पर एफसी कुमाऊं को तीन प्वाइंट मिले। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली ने बताया कि लीग के अगले मुकाबले अब बुधवार को खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.