औरैया, दिसम्बर 5 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के एरवाकटरा तिराहे पर देर रात अज्ञात कार सवार युवकों ने बारातियों की गाड़ी ओवरटेक कर बीच सड़क पर रोक ली और मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक चकरनगर से छिमरामऊ जा रही एक बारात की गाड़ी जैसे ही एरवाकटरा तिराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से आई एक अज्ञात कार ने उसे ओवरटेक कर आगे रोक लिया। कार से तीन युवक उतरे और गाड़ी में बैठे धीरज सिंह व सुंदर श्याम बाबू को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावर मारपीट करने के बाद कार समेत फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.