प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बुधवार को सत्र 2025-26 का फ्रेशर और फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वाती सौंधिया ने नृत्य प्रस्तुति किया तो तन्नू सिंह ने वरिष्ठ छात्राओं के लिए भाव पत्र पढ़ा। म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की कशिश अरोड़ा विजयी रही। फेयरवेल एवं फ्रेशर समारोह में बीए तृतीय वर्ष की मिस गौरव एरम फातिमा, कशिश अरोड़ा बीकॉम तृतीय वर्ष एवं बीए तृतीय वर्ष की सोनल पांडेय को मिस फेयरवेल दिया गया। प्राचार्य प्रो. अजय खरे ने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और कॅरियर में सफलता के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। संचालन श्रुति एवं स्वाती ने किया। कार्यक्रम में प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. नमिता यादव, डॉ. अश्वनी कुमार राय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. यशस्वी पांडेय, नवीन पाठक आदि उ...