एरका चेक पोस्ट पर 16 बोरा डोडा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 20 -- अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड सीमा पर एनएच-139 स्थित एरका चेक पोस्ट पर शनिवार को चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक ट्रक से 16 बोरा डोडा (मादक पदार्थ) बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। लगभग छह क्विंटल 40 किलो डोडा बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में झारखंड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक की जांच के दौरान भारी मात्रा में डोडा मिला। गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के मितौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी हरिपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मादक पदार्थ की खेप घाटी क्षेत्र से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
मादक पदार्थ की बरामदगी उत्पाद विभाग के अधीक्षक मनोज कुमार राय एवं निरीक्षक चंदन कुमार के निर्देश पर एएसआई अजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.