नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- प्रशासन ने कहा पढ़ने वाले छात्रों को हो रही है असुविधा, जगह करें खाली नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

प्रदर्शन का विवरण डॉ. बी.आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के कश्मीरी गेट परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन पर परिसर में लोहे की जाली और बैरिकेड लगाने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर रोक लगाने तथा छात्रों की आवाजाही और परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन एआईएसए के नेतृत्व में किया जा रहा है।

सुरक्षा की स्थिति छात्रों का आरोप है कि शुक्रवार देर रात सुरक्षा कर्मचारियों ने प्रदर्शन स्थल पर भोजन और पानी जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी रोक दी। इसके बाद विवाद की स्थिति बनी। छात्रों के अनुसार, शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक प्रदर्शनकारी छात्र की ...