नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के दो शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को नौकरी के अवसर मिलने वाले हैं। अंबेडकर विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव शुरू हो चुका है, जबकि डीयू में जॉब मेला आज से शुरू होगा। डीयू में दो दर्जन से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। यह प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के तहत आयोजित की जा रही है। यह मेला ऑफलाइन मोड में मल्टीपरपज हॉल, गेट नंबर-2, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें नियमित अंडर ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट और पीएचडी के छात्र, साथ ही डीयू के पूर्व छात्र (एलुमनाई) भाग ले सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जा रही है। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने इसमें डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों की...