नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में 31 जुलाई के प्रशासनिक परिपत्रों के विरोध में छात्रों और शोधार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एआईएसए के नेतृत्व वाले एयूडीएससी-केपी के बैनर तले यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों ने चार मांगों को लेकर धरना शुरू किया है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक बातचीत के लिए उन्हें नहीं बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का फूटा गुस्साप्रदर्शनकारी छात्रों की स्थिति प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय की कुलपति को मंगलवार सुबह हिंदी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करना था और पुस्तकालय के सामने प्रदर्शनी में शामिल होना था। हालांकि, कार्यक्रम का स्थान प्रशासनिक ब्लॉक कर दि...