एयर होस्टेस से पुलिस अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में, अवैध वसूली के आरोपों के बाद हुआ ऐक्शन
कटनी, जुलाई 31 -- मध्य प्रदेश में कटनी शहर की नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर एक ट्रांसपोर्टर से कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएसपी के चालक को निलंबित कर दिया है, साथ ही नेहा पच्चीसिया से तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है। इसी बीच हत्या के एक मामले में चालान देरी से पेश होने और अन्य आरोपों को लेकर भी नेहा के खिलाफ विभागीय जांच तेज हो गई है। यह पहला मौका नहीं है, जब नेहा पच्चीसिया का नाम किसी विवाद में आया है। कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात नेहा पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रही हैं। वह एयर होस्टेस की नौकरी छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.