वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित देश के सबसे बड़े एयर शो की तैयारी तेज हो गई है। गंगा किनारे वॉच टावर निर्माण, जमीन का समतलीकरण और सीढ़ियों का पक्के निर्माण जारी है। अफसरों ने बताया कि भीड़ प्रबंधन और इमरजेंसी का मॉक ड्रिल होगा। लोगों के प्रवेश (एंट्री) और निकलने (आउट) की व्यवस्था पर मंथन किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था होगी कि अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी न मचे। अनुमान है कि तीन दिवसीय एयर शो में 30 लाख लोग आएंगे। लिहाजा, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। उसे गंगा के दोनों छोर पर बांटा जाएगा। किसी भी जोन या सेक्टर में उसका दबाव न बढ़ने देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हर जोन, सब जोन और सेक्टर के अफसर हमेशा एकदूसरे के संपर्क में रहेंगे। किसी जोन में लोग निर्धारित संख्या से...