एयर-शो में 25 अक्तूबर को शामिल होंगे पीएम मोदी
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अक्तूबर में होने वाले एयर-शो में 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह प्रदर्शन नमो से अस्सी घाट के बीच 22, 23 और 25 अक्तूबर को होगा। इस निमित्त एयरफोर्स प्रयागराज के अधिकारियों ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की। एयरफोर्स की टीम ने बैठक में आयोजन की रूपरेखा बनाई। अधिकारियों के मुताबिक तीन दिनी प्रदर्शन में 100 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इसमें नवीन से लेकर प्राचीन लड़ाकू विमान औऱ हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। इनके चयन पर लगातार मंथन चल रहा है। नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा के ऊपर एयरक्राफ्ट करतब दिखाएंगे। प्रतिदिन दोपहर 12 से दो बजे के बीच करीब डेढ़ घंटे का शो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.