नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह के दौरान होने वाले एयर शो के दौरान आसमान को चीलों, बाज, गिद्ध व अन्य पक्षियों से मुक्त रखने के लिए दिल्ली वन विभाग ने खास तैयारी की है। इस दौरान विभाग ने उन्हें बिना हड्डी वाला मांस परोसने की योजना बनाई है। दरअसल हवाई शो के दौरान जेट व अन्य लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं, इस दौरान इन पक्षियों, विशेष तौर पर काली चील के आने से करतब दिखाने में परेशानी हो सकती है, साथ ही खतरा भी पैदा हो सकता है। इसलिए इन पक्षियों की आवाजाही को मैनेज करने और उन्हें विमानों के रास्ते से दूर रखने के लिए वन विभाग द्वारा 1275 किलोग्राम बिना हड्डी वाले चिकन का इस्तेमाल करते हुए उसे आसमान से गिराया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मांस फेंकने की यह कवायद हर साल एयर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.