वाराणसी, सितम्बर 19 -- वाराणसी, हिटी। अक्तूबर की 22, 23 और 25 तारीख को प्रस्तावित एयर शो के दौरान घाट क्षेत्र को रेड अलर्ट घोषित किया जाएगा। आयोजन के दौरान घाट के आसपास करीब एक किमी की परीधि में ड्रोन प्रतिबंधित रहेगा। दो से तीन लेयर में हवाई क्षेत्र की सुरक्षा की जाएगी। इस बाबत सम्बंधित अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। सर्किट हाउस सभागार में शुक्रवार को एयरफोर्स के प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान के ग्रुप कैप्टन जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने जनपद के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में 15 से 20 लाख लोगों के आगमन की संभावना है। इसलिए यहां कुंभ की तर्ज पर बड़ी तैयारी की जाए। ग्रुप कैप्टन ने आयोजन के समय क्राउड एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पीए सिस्टम, बैरिकेडिंग एवं आगंतुकों के आगमन-...