एयर शो की तिथि में बदलाव, 23 का आयोजन 24 को
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और सामर्थ्य की साक्षी बनने जा रही है। गंगा किनारे 22, 23 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो की तिथि में आंशिक परिवर्तन हुआ है। विधान परिषद चुनाव में मतदान के चलते 23 का आयोजन अब 24 अक्तूबर को होगा। 25 को नमो घाट पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी मौजूदगी संभावित है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एयर शो की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। कमिश्नरी सभागार में वायुसेना, जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष एयर शो की तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा, स्टैंड, विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.