प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। एयर मार्शल तरुण चौधरी (एवीएसएम, वीएसएम) ने सोमवार को बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय में वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाला। एयर मार्शल ने दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वायु युद्ध-पद्धति कॉलेज (सीएडब्ल्यू) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) के पूर्व छात्र एयर मार्शल ने कई महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ और राजनयिक पदों पर कार्य किया।एयर मार्शल ने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल, स्टाफ और राजनयिक पदों पर कार्य किया है, जिसमें स्वीडन में भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे के रूप में उनकी नियुक्ति भी शामिल है, जहां उनके पास नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क का भी समवर्ती प्रभार था। यह भी पढ़ें- ...