जौनपुर, मई 7 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। वैसे तो अपनी स्मार्टनेस और लुक को जान से ज्यादा प्राथमिकता देते हुए लोग बाइक की सवारी करते समय हेलमेट और फोर व्हीलर में सवारी करते समय सीट बेल्ट को लगाना बोझ भरा समझते हैं। लेकिन मंगलवार की रात एक सड़क दुघर्टना में सीट बेल्ट लगाने के चलते बरातियों की जान इसलिए बच गई क्योंकि सीट बेल्ट लगे होने के कारण ऐन वक्त पर एअर बैग एक्टिव हो गया। गाड़ी को बहुत नुकसान होने के बावजूद गाड़ी के अंदर सभी सकुशल बच गए। मामला विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव से जुड़ा है। बामी से एक बरात पांच मई को प्रयागराज जनपद के सहसो गई हुई थी। यह भी पढ़ें- एअर बैग ने बचाई बारातियों की जान शाम को सहसो और फूलपुर के बीच सड़क पर दो नीलगाय अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ गये और फोर व्हीलर नीलगायों से टकरा गई। टक्कर के चलते गाड़ी टूट फूट गई ...