नई दिल्ली, फरवरी 18 -- आजकल एयर फ्रायर का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है। टेस्टी फूड खाने के शौकीन हैं और हेल्थ से भी समझौता नहीं करना तो एयर फ्रायर बेस्ट इन्वेस्टमेंट है। इसमें कम तेल में ही आप वो सब बना सकते हैं, जिसे तेल में डीप फ्राई करने की जरूरत पड़ती है। जैसे- पूड़ी, पकौड़ी, फ्राइज, ब्रेड पकौड़े या कोई भी स्नैक। एयर फ्रायर में समोसे भी खूब टेस्टी बनते हैं। चाय के साथ जब भी समोसे खाने का मन हो आप और फ्रायर में बना सकते हैं। आमतौर पर समोसे काफी तेल पी लेते हैं लेकिन एयर फ्रायर में ये दो बूंद तेल में ही बन जाते हैं। ऐसे में गिल्ट फ्री हो कर आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि कई लोग शिकायत करते हैं कि एयर फ्रायर में समोसे बना तो लें लेकिन ये क्रिस्पी नहीं बनते, एकदम सॉगी से हो जाते हैं। दरअसल इन्हें बनाने की एक टेक्नीक होती है, जिसे शे...