कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के त्रिलोकापुर निवासी आकाश पाल के इंडियन एयर फोर्स में चयन होने पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आकाश पाल, आशुतोष पाल के पुत्र एवं पूर्व प्रधान जदुनाथ पाल के भतीजे हैं। सीमित संसाधनों के बीच खेती-किसानी करने वाले परिवार से आने वाले आकाश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश के चयन की सूचना मिलते ही समाजवादी नेताओं और समर्थकों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता अजय यादव एडवोकेट, बाबा रामप्रकाशयादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष किशनी सतीश यादव, अरविंद पाल, आशीष पाल, विजय पाल, हरिनाथ सिंह पाल, संतोष पाल, अंकुर पाल, सर्वेश पाल, ईश्वर दयाल पाल, रामशरण पाल और ...