देहरादून, मार्च 11 -- देहरादून। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में ड्रीमर्स एड्यू हब के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। ड्रीमर्स एड्यू हब के बैच में कुल 35 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 28 छात्रों ने परीक्षा पास कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर ड्रीमर्स एड्यू हब के संस्थापक हरिओम चौधरी ने कहा कि यह परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे ये सभी छात्र आगे एसएसबी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे। सह संस्थापिका अंकिता तनेजा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हर उस छात्र की है जिसने पूरे विश्वास और अनुशासन के साथ तैयारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...