मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के तत्वावधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 8 सितंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिरों के लगभग 450 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उद्योगपति व पूर्व छात्र विपुल भटनागर, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, खेल पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह तोमर, क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, सह-प्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल और प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने मां शारद...