एयर टैक्सी की ओर
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- भारतीय आकाश में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा का सपना साकार होने की ओर बढ़ चला है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने विश्वास जताया है कि भारत में 2028 तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी। इस उभरती तकनीक के जमीनी परीक्षण में अगले साल तेजी आ जाएगी। बेंगलुरु में एक आधुनिक उपक्रम सरला एविएशन के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर नायडू ने पूरे उत्साह से सूचित किया कि ये एयर टैक्सी वास्तव में इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (ईवीटीओएल) यान होगी। ऐसे यान या एयर टैक्सी का इस्तेमाल भारत के भीड़ भरे महानगरों के ज्यादा मुफीद होगा। इन शहरों की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। जब किसी को जल्दी होगी, तब एयर टैक्सी काम आएगी। कबड्डी खेलने बराबर जगह पर यह टैक्सी आसमान से जमीन पर सीधे उतर सकेगी और सीधे ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.