एयर टर्बुलेंस क्या होता है, जिसमें फंस गया था एयर इंडिया का विमान, 17 जख्मी हो गए
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह टर्बुलेंस में फंस गया। जिसके बाद विमान अचानक लगभग 300 फुट नीचे आ गया। विमान के गोता लगाने और इसमें हुई तेज कंपन की वजह से कम से कम 17 यात्री घायल हो गए। एयर टर्बुलेंस का सीधा सा मतलब है हवा में अचानक उथल-पुथल या झटका। जब विमान शांत हवा के बीच अचानक अलग-अलग दिशा, गति या तापमान वाली हवा के बहाव में प्रवेश करता है, तो विमान हिलने या झटके खाने लगता है। इसे ही एयर टर्बुलेंस कहते हैं।इसके मुख्य कारण क्या-क्या हैं? साफ आसमान में: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के मामले ने इसी तरह के टर्बुलेंस की आशंका जताई जा रही है। यह बिना किसी बादल या तूफान के बिल्कुल साफ आसमान में 30,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर होता है। जब दो तेज हवा की पट्टियां अलग-अलग गति या दिशा से आपस में टकराती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.