गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र की पंचशील प्राइमरोज सोसाइटी में एयर गन से फायरिंग में छर्रा लगने से दो दोस्त घायल हो गए। एक के पैर से खून निकलने पर अफरा-तफरी मच गई। एक्स-रे कराने पर छर्रा पैर में फंसा मिला, जिसे निकालने के लिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। घटना के संबंध में किशोर के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कविनगर थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित पंचशील प्राइमरोज सोसाइटी के टावर-11 में रहने वाले अंकित मित्तल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बेटा कार्तिक मित्तल 18 जून की शाम करीब पौने नौ बजे मां की दवा लेने दुकान पर गया था। वहां उसकी मुलाकात दो दोस्तों हो गई, जिसके बाद तीनों सोसाइटी परिसर में घूमने लगे। उन्होंने बताया, जब तीनों दोस्त टावर-पांच के पास पहुंचे, तभी किसी टावर से एय...