एयर कंडीशनर होटल में बताये तंबाकू के नुकसान
कानपुर, जून 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिये स्वास्थ्य विभाग का जनजागरुकता अभियान आम लोगों के बीच होने के बजाय एक एयरकंडीशनर होटल में विभागीय अधिकारियों तक सीमित रहा। इसके बाद कार्यक्रम की फोटो और विज्ञप्ति जारी कर दी गई। अकबरपुर के एक होटल में आयोजित तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में एक जागरुकता कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डा. जय गोविन्द ने करते हुए कहाकि मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ बने रहने व्यायाम, योगा, सन्तुलित आहार, नींद आदि पर्याप्त मात्रा में लेने की सलाह दी। इसके साथ ही ऐसे मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति के चिकित्सीय परामर्श के लिए शासन द्वारा प्रदत्त टेली मानस हेल्पलाइन नं0 14416 एवं 1800-891-4416 के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- तंबाकू सेवन से दुष्प्रभावों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.