सिमडेगा, जुलाई 14 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। एयर एम्बुलेंस हादसे में मृतक जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ध्रुव कुमार के परिजनों को जेएनवी के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा सहयोग राशि दिया गया। मंगलवार को विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंहा ने मृतक छात्र की बहन शैली कुमारी को 23,800 रु की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर प्राचार्य ने दिवंगत छात्र ध्रुव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा है। बता दें कि ध्रुव की मौत छह माह पूर्व चतरा के सेमरिया एयर एंबुलेंस हादसे में मौत हो गई थी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...