सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चतरा के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सिमडेगा के 24 वर्षीय ध्रुव कुमार की मौत की खबर पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ध्रुव की असामयिक मौत अत्यंत पीड़ादायक है। उसने बहुत कम उम्र में अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश की, लेकिन नियति ने उसे हमसे छीन लिया। यह पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दे। हम सब इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। विधायक ने कहा कि ध्रुव के परिजनों का हर संभव मदद किया जाएगा। जो भी सरकारी अथवा ब्यक्तिगत सहायता की जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.