लातेहार, फरवरी 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। एयर एंबुलेंस विमान हादसे में मृत संजय कुमार एवं उनकी पत्नी अर्चना कुमारी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना के बाद सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सांसद ने कहा कि यह घटना अत्यंत दु: खद और पीड़ादायक है। संजय कुमार और अर्चना कुमारी का यूं अचानक चले जाना परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। विशेष रूप से बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता शीघ्र दिलाने का आश्वासन भी दिया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.