औरंगाबाद, फरवरी 24 -- मदनपुर प्रखंड के मनिका गांव के रहने वाले डॉ विकास कुमार गुप्ता एयर एंबुलेंस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उसके क्रैश होने की खबर मृतक के छोटे भाई सुभाष कुमार गुप्ता को फोन पर मिली थी। उन्हें रात में दुर्घटना के कुछ मिनट के बाद फोन पर जानकारी दी गई कि एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया है। इसमें उनके भाई भी सवार थे। इस घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना परिजनों को दी। अपने पिता सहित अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। वह खुद बोकारो में थे जहां से वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इस बीच परिजन डॉ विकास के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे थे। कुछ ही घंटे के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से यह स्पष्ट होने लगा कि डॉ विकास कुमार गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह घटनास्थल के समीप भी गए। डॉ विकास की लाश को देखकर परिजन बेहोश हो गए...