बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को गुरुवार की देर शाम एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश के लिए भेजा। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल के प्रयास के बाद जिला आपदा प्रबंधन युगाडा की मदद से सेवा उपलब्ध कराई। कपकोट तहसील के रमाड़ी निवासी रोशन सिंह कार्की की गुरुवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें खून की उल्टी हो रही थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने हालत को अत्यधिक गंभीर देखते हुए एम्स ले जाने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...