नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली आ रहा एयर एंबुलेंस विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इससे पता चलता है कि हादसा इतना भीषण था कि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया। उसका मलबा करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में बिखर गया। विमान 23 फरवरी को दिल्ली आते वक्त झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह विमान रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए था, जो नॉन-शेड्यूल्ड एयर एंबुलेंस सेवा के तहत उड़ान भर रहा था। हादसे से पहले विमान ने उसी दिन दिल्ली से रांची तक उड़ान भरी थी। इस उड़ान के बाद तकनीकी लॉगबुक में किसी खराबी की जानकारी दर्ज नह...