एयर इंडिया-सिंगापुर एयरलाइंस ने सहयोग बढ़ाएंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइंस ने भारत तथा सिंगापुर के बीच यात्रियों को उड़ानों के अधिक विकल्प देने के मकसद से अपने वाणिज्यिक सहयोग का विस्तार करने की बुधवार को घोषणा की। यह विस्तार इस साल जनवरी में हुए वाणिज्यिक सहयोग रूपरेखा समझौते के तहत की गई पहल का हिस्सा है। दोनों एयरलाइन 15 अक्तूबर से अपने-अपने बुकिंग मंच के जरिये यात्रियों को यात्रा कार्यक्रम और उड़ानों के अधिक विकल्प उपलब्ध कराएंगी। इसमें सिंगापुर और भारत के आठ शहरों-अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई-के बीच हर सप्ताह 126 उड़ानें शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.