गया, मार्च 17 -- बोधगया को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली एयर इंडिया की दिल्ली-गया-दिल्ली शेड्यूल फ्लाइट सेवा 28 मार्च से बंद होने जा रही है। इस फैसले से गया-बोधगया के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है और कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पर्यटन से जुड़े होटल, ट्रेवल्स और टूरिस्ट गाइड संगठनों ने इस सेवा को तत्काल प्रभाव से जारी रखने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि बोधगया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र है, जहां श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, जापान, म्यांमार और कंबोडिया सहित कई देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में दिल्ली से सीधी हवाई कनेक्टिविटी यहां के पर्यटन तंत्र की जीवनरेखा मानी जाती है।होटल एसोसिएशन बोधगया के अध्यक्ष जय सिंह, ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव रा...