नई दिल्ली, मार्च 22 -- पश्चिम एशिया में जारी ईरान संघर्ष का असर अब भारतीय विमानन क्षेत्र पर गहराई से दिखने लगा है। देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी 'एयर इंडिया' ने पिछले तीन हफ्तों में इस क्षेत्र के लिए अपनी लगभग 2,500 उड़ानें रद्द कर दी हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक संदेश में बताया कि एयरलाइन वर्तमान में इस क्षेत्र में अपने सामान्य शेड्यूल का केवल 30% ही संचालित कर पा रही है। कैंपबेल विल्सन ने अपने नोट में स्वीकार किया कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का एयर इंडिया समूह पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, "संघर्ष शुरू होने के बाद से हमें क्षेत्र की लगभग 2,500 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। आज की स्थिति यह है कि हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र के बंद होने या सुरक्षा मानकों के दायरे से...