अहमदाबाद, जून 12 -- Air India Plane Crash one Year: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे की पहली बरसी पर पीड़ित परिवार एक साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रियजनों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पिछले साल 12 जून एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। फ्लाइट 1.33 दोपहर को टेकऑफ हुई और 6 मिनट के अंदर क्रैश हो गई थी। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में सवार सिर्फ एक यात्री की जान बची थी। पीड़ित परिवारों के अलावा उस वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों ने भी घटना को याद किया। अहमदाबाद के मुख्य अग्नि...