नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे तब तक कंपनी के साथ बने रहेंगे जब तक नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती। हिन्दुस्तान टाइम्स ने यह खबर इस मामले की जानकारी रखने वाले चार लोगों के हवाले से दी है। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब एयर इंडिया कई चुनौतियों से जूझ रही है, जैसे ऑपरेशन में दिक्कतें, बढ़ता खर्च और इस साल रिकॉर्ड नुकसान की आशंका।बोर्ड मीटिंग में मंजूर हुआ इस्तीफा एचटी के सूत्रों के मुताबिक, विल्सन का इस्तीफा पिछले हफ्ते हुई बोर्ड मीटिंग में मंजूर कर लिया गया। मामले की जानकारी रखने वाले चार में से एक व्यक्ति ने बताया कि कैंपबेल नए CEO के आने तक, यानी संभवतः सितंबर तक, कंपनी में बने रहेंगे। उनका पांच साल का कार्यकाल अगले साल सितंबर में खत्म होना था, लेकिन वे एक साल पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.