एयर इंडिया कुछ ड्रीमलाइनर विमानों में कर रही सुधार
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली। एयर इंडिया अपने कुछ बोइंग 787 विमानों में 'डोर असिस्ट हैंडल' से जुड़ी संभावित समस्या को दूर करने के लिए इनमें सुधार कर रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने इस मुद्दे पर उड़ान पात्रता निर्देश जारी किया है। एफएए ने इस महीने की शुरुआत में बोइंग 787-8, 787-9 और 787-10 के कुछ मॉडल के लिए यह निर्देश लिए थे। यह निर्देश उड़ान रवाना होने से पहले की गई जांच के दौरान विमान के दरवाजे के सपोर्ट ब्रैकेट में लगे डोर असिस्ट हैंडल के निचले हिस्से से ढीला होने की शिकायतें सामने आने के बाद लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमानों में कर रही सुधार एयर इंडिया के पास वर्तमान में 35 ड्रीमलाइनर विमान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.