नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- परदेस में जब सम्मान छिन जाए और इंसान खुद को बेबस महसूस करे तो हर पल एक सजा बन जाता है। मालवीय नगर की नसरीन राणा और कंचन ठाकुर के साथ सिंगापुर में कुछ ऐसा ही हुआ। एयर इंडिया की लापरवाही से सिंगापुर एयरपोर्ट पर दोनों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ। वे ऐसे अपमान और मानसिक पीड़ा से गुजरीं, जिसे वे शायद जिंदगी भर न भूल सकें। लेकिन दर्दनाक अनुभव के बाद आखिरकार अपने देश में उन्हें न्याय मिला।एयरलाइंस ने वैक्सीन को अमान्य करार दिया मामला अप्रैल 2022 का है। नसरीन और कंचन को किसी काम से सिंगापुर जाना था। सिंगापुर एयरलाइंस ने उनकी स्पुतनिक-वी वैक्सीन को अमान्य बताते हुए बोर्डिंग पास देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने एयर इंडिया से संपर्क किया। आरोप है कि एयर इंडिया के कर्मचारियों ने दस्तावेज की ठीक से जांच किए बिना उन्ह...