लखनऊ, मार्च 17 -- सरोजनीनगर(लखनऊ),संवाददाता। राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस (सड़ा हुआ) पाया गया। इस पर आपत्ति जताने के बाद मामला और बढ़ गया तथा एयरलाइन कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे। इस संबंध में सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार सोमवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1720) से यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट संख्या 1A थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस दिखाई दी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनके सा...