एयर इंडिया की जापान के ओसाका के लिए सीधी उड़ान
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया अगले साल फरवरी में दिल्ली से जापान के शहर ओसाका के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि यह उड़ान दो फरवरी 2027 से शुरू होगी। इसके साथ ही ओसाका के लिए दिल्ली से सीधे सेवा देने वाली वह अकेली विमान सेवा कंपनी बन जाएगी। ओसाका जापान का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। एयर इंडिया इस मार्ग पर बोइंग 787-8 विमान का परिचालन करेगी। इसमें बिजनेस क्लास में 18 फुल-फ्लैट बेड सीट और इकोनॉमी क्लास में 241 सीटें हैं। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी। वार्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.