गया, अक्टूबर 24 -- गया जी एयरपोर्ट से रविवार से दिल्ली-गया जी-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया की दो नियमित उड़ानें शुरू होंगी। इससे देशी-विदेशी पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं को बोधगया आने-जाने में सहूलियत होगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस पहली बार बैंकॉक-गया जी-बैंकॉक रूट पर सप्ताह में दो दिन विमान सेवा शुरू करेगी। एयर इंडिया की पहली फ्लाइट सुबह 11 बजे दिल्ली से गया जी पहुंचेगी और 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरी फ्लाइट शाम 4:20 बजे गया जी पहुंचेगी और 4:50 बजे दिल्ली लौटेगी। एयर इंडिया ने 27 मार्च 2027 तक का विंटर शेड्यूल जारी किया है।इंडिगो की बैंकॉक-गया जी-बैंकॉक उड़ान प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। यह भी पढ़ें- पटना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर फ्लाइट्स का नया शेड्यूल जारी, डिटेल समझ लीजिए बैंकॉक से विमान सुबह 11:05 बजे गया जी ...