एयर इंडिया की ईजी कनेक्ट सेवा 25 जून से वाराणसी से शुरू होगी
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी। एयर इंडिया आसान इंटरनेशनल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी, लखनऊ, पटना जैसे शहरों से 'ईजी कनेक्ट' उड़ान सेवा शुरू करेगी। पहले चरण में 25 जून को सुबह 7 बजे वाराणसी (बाबतपुर) एयरपोर्ट से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू इसका शुभारम्भ करेंगे। फिलहाल यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के 17 देशों को जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के 'हब ऐंड स्पोक' मॉडल के तहत एयर इंडिया 'ईज़ी कनेक्ट' सेवा शुरू कर रही है। इससे दुनियाभर के शहरों तक उनकी यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। एयर इंडिया के गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हेड पी. बालाजी ने कहा कि इसका उद्देश्य देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों से बड़े पैमाने पर आसान इंटरनेशनल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.