एयर इंडिया की ईजी कनेक्ट उड़ानें 25 से शुरू होंगी
वाराणसी, जून 10 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयर इंडिया ने मंगलवार को केंद्र सरकार के 'हब एंड स्पोक' मॉडल के तहत अपनी पहली उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें 'ईजी कनेक्ट' उड़ानों के रूप में पेश किया जा रहा है। नई उड़ानें 25 जून से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से शुरू होंगी। आने वाले महीनों में कई शहरों में इस बदलावकारी मॉडल को शुरू किया जाएगा। इससे बड़े हब से दूर के शहरों के यात्री अपने शुरुआती एयरपोर्ट पर ही सामान जमा कर सकेंगे और इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस तरह दुनिया भर के शहरों तक उनकी यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। यह भी पढ़ें- वाराणसी से शुरू होगा भारत का 'हब-एंड-स्पोक' विमानन मॉडल एयर इंडिया के गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हेड पी बालाजी ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.