नई दिल्ली, मार्च 26 -- तकनीकी खराबी के चलते सात घंटे हवा में रहने के बाद विमान की दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे जा रही फ्लाइट संख्या एआई111 को तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार दोपहर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इससे पहले विमान करीब 7 घंटे तक हवा में रहा, लेकिन उसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।एयर इंडिया विमान का 10 दिनों में यह दूसरा मामला है, जब विमान की वापस लैंडिंग करानी पड़ी है। उधर, हवाई सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नागरिक विमानन महानिदेशालय(डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है। घटना की एयरबस के साथ मिलकर पूरी पड़ताल की जा रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, ए350-900 विमान में संदिग्ध तकनीकी समस्या सामने आने के बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस दिल्ली लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.