फुकेट, मार्च 11 -- भारत की विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक यात्री विमान आज (बुधवार, 12 मार्च को) तब दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया, जब उसने थाइलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय हार्ड लैंडिंग की। इससे विमान के आगे वाले लैंडिंग गियर (नोज गियर) को गंभीर नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद, एयरपोर्ट अधिकारियों ने NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी करके रनवे को लोकल टाइम के हिसाब से शाम 6 बजे तक बंद कर दिया। यह विमान बोइंग 737 MAX 8 था, जो हैदराबाद से फुकेट जा रहा था। फ्लाइट IX 938 सुबह 6:42 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और लगभग 11:40 बजे स्थानीय समय के अनुसार फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.