एयरो सिटी में बनेंगी 120 मीटर तक ऊंची इमारतें
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एयरो सिटी टाउनशिप की इमारतें देश की बड़ी बिल्डिंग की तरह बनाई जा सकेंगी। टाउनशिप में 45 मीटर से लेकर 120 मीटर तक ऊंची इमारतों का निर्माण किया जा सकेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टाउनशिप को लखनऊ के गोमतीनगर की तर्ज पर अलग-अलग खंडों में विभाजित किया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को अलग-अलग रूप में विकसित किया जाएगा। 500 हेक्टेयर में प्रस्तावित टाउनशिप में आईटी सिटी बनाने का प्रस्ताव आया है। इसके लिए भी टाउनशिप में जमीन आरक्षित की जाएगी। व्यावसायिक प्लॉटों की कीमत आवासीय भूखंडों की तुलना में करीब दोगुनी अधिक रखी जाएगी। इससे एयरो सिटी को सिर्फ आवासीय क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.