प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के यांत्रिक प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 'ड्रोन का स्वचालन और अगली पीढ़ी के यूएवी एवियोनिक्स' विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी के विद्यार्थियों को ड्रोन प्रौद्योगिकी, स्वचालन प्रणाली तथा आधुनिक मानव रहित हवाई वाहनों की उन्नत एवियोनिक्स प्रणालियों के बारे में नवीनतम वैश्विक जानकारी उपलब्ध कराना था। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से जल्द ही एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एक नया स्नातक कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी चल रही है। साथ ही रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजीनियरिंग तथा इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग जैसे नए मास्टर कार...