एयरोसिटी के लिए पीडीए लेगा 300 करोड़ रुपये कर्ज
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एयरोसिटी को जमीन पर उतारने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने वित्तीय तैयारी तेज कर दी है। लगभग 1800 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने के लिए पीडीए 300 करोड़ टर्म लोन लेगा। प्राधिकरण ने ऋण के लिए इच्छुक बैंकों को आमंत्रित किया है। एयरपोर्ट के आसपास बड़े भू-भाग में आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए करीब 900 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने का प्रस्ताव है। जमीन की खरीद के बाद सड़क, नाली, सीवर, बिजली, पार्क, व्यावसायिक क्षेत्र और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। प्रस्तावित वृहद टाउनशिप के निर्माण पर तकरीबन 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शासन ने टाउनशिप के लिए पीडीए को 100 करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.