एयरेशन सिस्टम योजना में 18 मत्स्य पालकों का चयन
बहराइच, जुलाई 9 -- बहराइच,संवाददाता। विकास भवन सभागार में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की बैठक हुई। संचालन प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम ने किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभागीय पोर्टल पर 08 जून से 28 जून तक 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 यूनिट हेतु आवेदन प्राप्त हुए। जांच में 18 यूनिट के आवेदन पात्र पाए गए। जिला स्तरीय समिति ने पट्टा एवं निजी क्षेत्र के सक्रिय 18 मत्स्य पालकों का चयन किया। कहा कि योजना का लाभ ऐसे मत्स्य पालकों को मिलेगा जिनके पास पट्टा/निजी क्षेत्र में न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल का तालाब है और पट्टे की अवधि न्यूनतम 05 वर्ष अवशेष है। एयरेशन सिस्टम लगने से पानी में ऑक्सीजन बढ़ेगी, जलीय गुणवत्ता सुधरेगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। सघन मत्स्य पालन से मत्स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.